नमस्कार दोस्तों आज के डिजिटल युग में सभी के पास मोबाइल फोन होते हैं। मोबाइल फोन को इस्तेमाल करने के लिए उससे चार्ज करना पड़ता है। मोबाइल को चार्ज करने के लिए अधिकतर मोबाइल के साथ चार्जर दिया जाता है। लेकिन सभी लोग को Mobile Charger के बारे में जानकारी नहीं होता है।

जब भी आप नया मोबाइल खरीदने जाते हैं तो उसके साथ मोबाइल का चार्जर, ईयर फोन इत्यादि इनबिल्ड दिया जाता है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Mobile Charger क्या होता है और ये कैसे काम करता है के बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप जानकारी को बढ़ा सकते है इसलिए लेख को अंत तक जरुर पढ़े।
Mobile Charger क्या होता है?
Mobile Charger एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो Electricity (बिजली) की मदद से फोन की बैटरी को रिचार्ज करता है। यह एक External Device होता है जिसमें एक एडेप्टर और Cable दिया जाता है। उस एडेप्टर में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट ट्रांसफार्मर और कंडक्टर लगा होता है जो AC करंट को DC में बदल कर Cable की मदद से बैटरी को रिचार्ज करता रहता है। जिसके बदौलत आप मोबाइल का सही से इस्तेमाल कर पाते हैं।
बदलते जमाने के साथ Mobile Charger में भी काफी बदलाव किया जा रहा है। मोबाइल को चार्ज करने के लिए समय में Cable बेस्ट चार्जर बनते थे लेकिन वर्तमान के समय में USB बेस्ट चारजर ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
Mobile Charger मुख्य दो प्रकार के होते हैं नॉर्मल चार्जर और फास्ट चार्जिंग।
नॉर्मल चार्जर क्या है?
नॉर्मल चार्जर मोबाइल चार्ज करने का ऐसा उपकरण है जो 8 से 10 घंटे में बैटरी को रिचार्ज करता है। शुरुआती दिनों में मोबाइल को चार्ज करने के लिए इसे बनाया गया था इसमें चार्ज डिटेक्शन सर्किट का प्रयोग नहीं किया गया था।
Fast Charger क्या है?
फास्ट चार्जर एक ऐसा उपकरण है जो मोबाइल की बैटरी को मात्र 1 घंटे से कम समय में फुल रिचार्ज कर देता है। क्योंकि फास्ट चार्जर में ज्यादा पावर ट्रांसफर किया जाता है। नॉर्मल चार्जर को डेवलप करके फास्ट चार्जर बनाया गया है इसमें चार्ज डिटेक्शन सर्किट का प्रयोग किया जाता है जो वोल्टेज को ज्यादा स्टोर करके मोबाइल को तुरंत चार्ज कर देता है।
Mobile Charger कैसे काम करते है?
अधिकतर मोबाइल चार्जर Flyback SMPS (Switch Mode Power Supply) सिद्धांत पर बनाए जाते है जो 6 तरीके से कार्य करते है। उन तरीकों को नीचे दर्शाया जा रहा है।
1. 220V AC Input– सबसे पहले Mobile Charger 220V Ac grahan करता है।
2. Rectification – उस 220V AC को Rectify करता है।
3. Conversion To High Frequency – फिर उस करंट को हाई Frequency में कन्वर्ट करता है। इसी के कारण चार्जर की साइज छोटी होती है।
4. Step Down Into 5V – फिर ट्रांसफार्मर की मदद में करंट को कम करते हुए 5V करना।
5. Single Diode Rectification – फिर उस 5V को सिंगल Diode की मदद से Rectify करना।
6. OutPut – अंत में आपके चार्जिंग के मुताबिक आउटपुट देना।
USB Type C Mobile Charger क्या होता है?
USB Type C Mobile Charger के Cable (Wire) का एक प्रकार है जो फास्ट चार्ज करने के लिए उपयोग किया जाता है। Mobile Charger में Micro USB Port होता है जो अगल अलग मकसद से बनाया जाता है। Type C Mobile Charger में हुक नही होता है इसके कारण आप अपने मोबाईल के चार्जिंग सॉकेट में दोनो तरफ से लगा सकते है।
Type C Cable के द्वारा 100 Watt तक की पावर ट्रांसफर कर सकते हैं। ज्यादा वॉट की पावर ट्रांसफर होने से मोबाइल जल्दी चार्ज होता है। आजकल फास्ट चार्जिंग के लिए अधिकतर मोबाइल में USB Type C Mobile Charger का उपयोग किया जाता है।
Mobile Charger Price In India
भारत में Mobile Charger की कीमत चार्जर की प्रकार, कंपनी इत्यादि के ऊपर निर्भर होता है। अच्छे कंपनी की चारजर थोड़े महंगे होते हैं जबकि चाइनीस चार्जर सस्ते मिलते हैं।
अनुमानतः भारत में Mobile Charger की कीमत लगभग 800 से 1500 के बीच होता है। जो फ़ास्ट चार्जिंग Support करता है।
Mobile Charger से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न- Mobile Charger AC या DC Current देता है?
उत्तर: अधिकतर Mobile Charger एसी करंट इनपुट करता है परंतु आउटपुट में DC Current देता है।
प्रश्न- Mobile Charger कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: Mobile Charger मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं नॉर्मल चार्जर और फास्ट चार्जर। इसके अलावा मोबाइल का चार्जर 5 Watt से 45 वॉट के लिए बनता है जिसके कारण मोबाइल के चार्जर कई प्रकार के होते हैं।
प्रश्न- फास्ट चार्जर कैसे काम करता है?
उत्तर: फास्ट चार्जर में ज्यादा वॉट पावर की ट्रांसफर करता है जिसके कारण मोबाइल की बैटरी को जल्दी चार्ज कर देता है।
प्रश्न- Mobile Charger कितने एंपियर का होता है?
उत्तर: Mobile Charger 1 एंपियर से 5 एंपियर के बीच होता है। वर्तमान में फास्ट चार्ज करने के लिए ज्यादा एंपियर का प्रयोग किया जा रहा है।
प्रश्न – मोबाइल चार्ज कितने वाट का होता है?
उत्तर: मोबाइल के चार्जर की वॉट उसके एंपियर पर निर्भर करता है। 1 एंपियर में 5 वाट होते हैं इसलिए वर्तमान समय में अधिकतर चार्जर 3 से 4 एम्पियर यानी 15 से 20 वॉट का होता है
Conclusion: हम आशा करते हैं कि आपको ” Mobile Charger क्या होता है और ये कैसे कार्य करता है ” से सम्बंधित जानकारी लाभदायक लगी होंगी। इस लेख के माध्यम से हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि इसके अलावा आपके पास इस पोस्ट से सम्बंधित सवाल है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते।